बरेली कॉलेज में 4 दिसंबर से लगेंगी कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज में 4 दिसंबर से ऑड-ईवन फार्मूले से कक्षाएं संचालित होंगी। प्राचार्य ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। आदेश को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। कॉलेज में तीन दिन ईवन और तीन दिन ऑड नंबर के क्रमांक के आधार पर विद्याथिर्यों को प्रवेश दिया …

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज में 4 दिसंबर से ऑड-ईवन फार्मूले से कक्षाएं संचालित होंगी। प्राचार्य ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। आदेश को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। कॉलेज में तीन दिन ईवन और तीन दिन ऑड नंबर के क्रमांक के आधार पर विद्याथिर्यों को प्रवेश दिया जाएगा। जो विद्यार्थी क्रमांक के अनुसार नहीं पहुंचेंगे उनका आई कार्ड जब्त कर लिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के आई कार्ड महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर चेक किए जाएंगे।

दैनिक ‘अमृत विचार’ ने सबसे पहले बरेली कॉलेज में ऑड एंड ईवन से ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की खबर प्रकाशित की थी जिसे अब लागू किया जा रहा है।

बता दें कि बरेली कॉलेज में 24 नवंबर से स्नातक प्रथम वर्ष व परास्नातक के सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित हुई थीं। साथ ही स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को आई कार्ड वितरित किए गए। सिर्फ स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को स्ट्रीम वार बुलाने के बावजूद महाविद्यालय में विद्यार्थियों की अधिक संख्या के चलते कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो पा रहा था। इसके चलते महाविद्यालय ने ऑड-ईवन फार्मूले से कक्षाएं संचालित करने का फैसला लिया। रविवार और सोमवार को छुट्टी होने की वजह से मंगलवार को ऑफलाइन कक्षाएं 4 दिसंबर से संचालित करने का निर्णय लिया गया।

प्राचार्य ने आदेश जारी किया है कि विद्यार्थियों की कक्षाएं उनके सीआरएन नंबर, कॉलेज अनुक्रमांक व पंजीकरण संख्या के आखिरी अंक के आधार पर संचालित होंगी। हालांकि, तीनों नंबर एक ही होते हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने अनुक्रमांक के आधार पर महाविद्यालय में पढ़ने के लिए आने को कहा है। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को भी कक्षाओं में पढ़ाने का आदेश जारी किया है।

प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने बताया कि अनुक्रमांक के आखिरी नंबर यानी ऑड नंबर 1,3,5,7 व 9 की कक्षाएं सोमवार, मंगलवार और बुधवार और ईवन नंबर 0,2,4,6 व 8 के विद्याथिर्यों की कक्षाएं गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को लगेंगी।

विश्वविद्यालय में भी शुरू हो गईं कक्षाएं
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभागों में कक्षाएं संचालित करने का टाइम टेबल विभागों की ओर से तैयार कर लिया गया है। जिन पाठ्यक्रमों में 40 विद्यार्थी हैं, उनमें सभी विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलाकर पढ़ाई शुरू की गई है। जिनमें 60 या उससे अधिक विद्यार्थी हैं उनमें 50 फीसदी विद्याथिर्यों को बुलाया गया है। ऐसे पाठ्यक्रम बीटेक, एमबीए व कुछ अन्य विभागों में हैं। लॉ विभाग में कक्षाएं 28 नवंबर से संचालित हो रही हैं। सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

संबंधित समाचार