बरेली: झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 7 दिन बारिश का पूर्वानुमान

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में गर्मी की तपिश झेल रहे शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सात दिन 2-5 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है।

रविवार को गर्मी से लोग बेहाल दिखे। जिले में अधिकतम 36.2 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 72 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर बारिश का पूर्वानुमान है।

इसका मुख्य कारण दक्षिण पश्चिम मानसून का बंगाल की खाड़ी तक पहुंचना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मानसून के बंगाल की खाड़ी में पहुंचने से एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पूर्वा हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिव्यांग बच्ची से पुजारी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...