IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, रोहित शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे। मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में कॉर्बिन बॉश की जगह मिचेल सेंटनर को शामिल किया।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है, बॉश की जगह सेंटनर को एकादश में शामिल किया गया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़े : UP में डेयरी लगाने को तमाम सुविधाएं देगी राज्य सरकार, 5 करोड़ तक मिल सकता है अनुदान

संबंधित समाचार