PM मोदी राजस्थान की एकदिवसीय यात्रा पर बीकानेर पहुंचे, करणी माता मंदिर में करेंगे दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान की एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार सुबह बीकानेर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी करीब दस बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचे और इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। देशनोक पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में दर्शन के बाद पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन देशनोक का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पलाना में 26 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : 22nd May History: आज ही के दिन राजा राम मोहन राय का हुआ था जन्म

संबंधित समाचार