रामपुर: मुकदमे की तारीख पर आए पति-पत्नी भिड़े...तहसील परिसर में हुआ हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृतविचार। घरेलू हिंसा के मुकदमे की तारीख पर आए पति-पत्नी तहसील परिसर में ही भिड़ गए।  तहसील में पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं, लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया।  

महिला के मुताबिक बीस साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। पति काम के बहाने बाहर चले गए। इस पर उसने कोर्ट में घरेलू हिंसा व खर्चे के लिए मुकदमा डाल दिया। वहीं, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके जीजा से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते उसने कभी उसे पति नहीं माना। उसकी बेटी की शादी भी उसकी मर्जी के खिलाफ करना चाहती है। 

पति ने आरोप लगाया कि वह तारीख पर आया तो उसकी पत्नी और बेटी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।  पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा होनी शुरू हो गई। लोगों ने घटना की वीडियो भी बना ली।

संबंधित समाचार