लखनऊ : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध दुराचार मामले के ट्रायल पर रोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को बड़ी राहत देते हुए, दुष्कर मामले में उनके विरुद्ध चल रहे ट्रायल प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही मामले की पीड़िता को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई के सप्ताह में होगी। 

यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने राकेश राठौर की पुनरीक्षण याचिका पर पारित किया। अभियुक्त की ओर से दलील दी गई कि उसे राजनीतिक कारणों से झूठा फँसाया गया है तथा मामले में चार वर्ष बाद एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं याचिका का राज्य सरकार की ओर से विरोध किया गया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद पर पीड़िता ने सीतापुर के कोतवाली नगर में दुष्कर्म करने, धमकाने व सदोष परिरोध करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज करवायी है। पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने शादी का झांसा देकर व राजनीतिक करियर में मदद का लालच देकर चार सालों तक शारीरिक शोषण किया। मामले में कांग्रेस सांसद को जेल भी जाना पड़ा था तथा हाईकोर्ट से उनकी जमानत याचिका मंजूर हुई थी।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज : माफिया अतीक के अधिवक्ता विजय मिश्रा को मिली पैरोल

संबंधित समाचार