लखनऊ: प्रसपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का मनाया गया जन्मदिन
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा के जन्मदिन के मौके पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष व्यापार सभा राकेश कुमार पांडेय, नगर उपाध्यक्ष हर्ष बंसल, नगर उप महामन्त्री रामनिवास शर्मा व पिछड़ा वर्ग के …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा के जन्मदिन के मौके पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
जिसमें नगर अध्यक्ष व्यापार सभा राकेश कुमार पांडेय, नगर उपाध्यक्ष हर्ष बंसल, नगर उप महामन्त्री रामनिवास शर्मा व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा,सुजीत यादव,सैनिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार जी राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद यादव बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा,फारुख खान आदि सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।
रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि हमे गर्व है कि बहन शम्मी वोहरा पर जिन्होंने पूरे प्रदेश में प्रसपा में कर्मठता से सभी महिलाओं को जोड़ते हुए महिला सभा को मजबूत किया है और आगे कर भी रही हैं। इसी के साथ सभी लोगो ने संकल्प किया कि हम लोग अधिक से अधिक मेहनत करके पार्टी को मजबूत करते हुए 2022 में प्रसपा की सरकार बनाएंगे।
