'विरासत और विकास भी...' मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश: मोदी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भोपाल प्रवास के पहले आज कहा कि मध्यप्रदेश 'विरासत भी विकास भी' के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1928670924342964664
मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, ''मध्य प्रदेश 'विरासत भी विकास भी' के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा।''
पीएम मोदी आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। इस अवसर पर वे राज्य को कई नई सौगातें देंगे।
यह भी पढ़ेः कांग्रेस का PM मोदी से सवाल: ‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने 11वीं बार किया संघर्षविराम का दावा, आप कब देंगे जवाब
