पीलीभीत: नाम एक संगठन दो...विवाद की आशंका पर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक ही नाम के दो संगठन को लेकर शिकायतें की गई। एक गुट की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई तो दूसरे ने फर्जी संगठन होने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। इसकी शिकायतें की गई। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। विवाद की आशंका को देखते हुए सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
 
दरअसल बीते दिनों अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा की ओर से डीएम-एसपी से शिकायत की गई थी। जिसमें बताया था कि उनके संगठन के नाम से एक फर्जी संगठन शुरू किया गया है। उधर, दूसरे संगठन की ओर से लक्ष्मी टॉकीज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पहले अतिथि के तौर पर जनपद के कई जनप्रतिनिधियों के नाम भी कार्ड में लिखे गए थे। विवाद को देखते हुए प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। 

वहीं, आयोजन करने वाले संगठन को फर्जी बताते हुए शिकायत करने वाले पक्ष ने ये भी चेतावनी दी थी कि अगर उनके संगठन के नाम का बैनर लगाकर कार्यक्रम किया गया तो उनकी टीम भी शामिल होने के लिए पहुंचेगी। ऐसे में विवाद की स्थिति बनने लगी थी। इसे देखते हुए शनिवार को सुबह से ही पुलिस की ओर से सख्त इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही लक्ष्मी टॉकीज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि विवाद की आशंका को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। 

संबंधित समाचार