रूस-यूक्रेन शांति वार्ता खत्म, 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली पर बनी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सीजफायर और युद्धबंदियों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली पर सहमति बनी है।

दरअसल, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने लिथुआनिया के विनियस में कहा कि दोनों पक्षों ने ‘‘तुर्किये के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नये सिरे से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं।’’ शांति वार्ता में रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर भी सहमत हुए हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि 16 मई को हुई पिछली दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 1,000 बंदियों की अदला-बदली हुई थी। जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि यूक्रेन ने रूस को उन बच्चों की एक आधिकारिक सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्हें जबरन निर्वासित किया गया था और उन्हें वापस किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की बैठक में शामिल हुये।

तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान ने शहर के सिरागन पैलेस में वार्ता की अध्यक्षता की तथा शुरुआती संबोधन दिया। फिदान ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य दोनों पक्षों के संघर्षविराम की शर्तों पर चर्चा करना था। दोनों पक्षों को संघर्षविराम स्वीकार करने के लिए तैयार करने के वास्ते अमेरिका के प्रयास अब तक विफल रहे हैं। इस बीच लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) के अग्रिम मोर्चे पर भीषण लड़ाई जारी रही और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में भीतर तक हमले किए। 

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि रविवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक विमानों को नष्ट कर दिया गया, जबकि मॉस्को ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन पर हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने 162 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने रात भर में रूस द्वारा प्रक्षेपित 80 ड्रोन में से 52 को नष्ट कर दिया। उत्तरपूर्वी यूक्रेनी शहर खारकीव के मेयर ने कहा कि सोमवार की सुबह दो बैलिस्टिक मिसाइल से शहर के एक आवासीय इलाके पर हमला किया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता