BSC के 2 छात्रों की गंगा में डूबने से मौत, आर्मी की तैयारी कर रहे थे दोनों युवक
अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दो युवक गंगा नहाने गए थे। गंगा में नहाते समय दोनों की डूब कर मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला बीरबल निवासी रमन यादव (20) पुत्र रघुवीर सिंह यादव व सचिन सिंह यादव (22) पुत्र श्यामवीर सिंह यादव दोनों दोस्त थे। और कायमगंज नगर से सटे गांव दत्तू नगला मे किराये पर कमरा लेकर आर्मी की तैयारी कर रहे थे। दोनों बीएससी के छात्र भी थे।
उन दोनों को सीनियर छात्र जुगेंद्र सिंह(25) पुत्र त्रिमल निवासी मेवा नगला जनपद अलीगढ़ ट्रेनिंग दे रहे थे। गुरुवार को तीनो रेस लगाने के बाद सीधे सिनौली गंगा घाट पर जा पहुंचें और गंगा मे नहाने के लिए गंगा में उतर गए। वहीं गंगा का वहाव तेज होने के कारण तीनो डूब गए जब वहां पर मौजूद लोगो ने देखा तो चीख पुकार मच गयी। और लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लोगो ने ट्रेनर जुगेंद्र को पानी से बाहर निकलकर बचा लिया।
लेकिन वह दोनों दोस्त रमन और सचिन का पता न चल सका। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों दोस्त रमन और सचिन को गंगा से बाहर निकला लिया गया। और गंभीर हालत में दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया गया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया। रमन और सचिन एक ही गांव के है और दोनों मे बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक रमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं उसकी एक बहन भी है। वहीं मृतक सचिन दो भाई व तीन बहने हैं। वहीं पुलिस ने दोनों मृतको का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े : कन्नौज कांड : सिपाही हत्यारोपी दंपति को गैंगस्टर एक्ट में सजा, पति को 7 और पत्नी को 5 साल की हुई जेल
