शाहजहांपुर : वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में पर्यावरण दिवस रोपे गए पौधे
स्वास्थ्य वार्ता-जन जागरूकता सत्र में बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव
शाहजहांपुर, अमृत विचार। वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय के वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल बंथरा के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सार्थक तरीके से मनाया गया। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के साथ-साथ ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र , कटरा और शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र , अकर्रा रसूलपुर में किया गया।
ईंटर्न और पीजी छात्रों द्वारा संकाय सदस्यों की देखरेख में प्लास्टिक प्रदूषण के कारणों, लक्षणों, दीर्घकालिक जटिलताओं एवं रोकथाम के उपायों पर स्वास्थ्य वार्ता एवं जन-जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसमें बताया कि प्लास्टिक के सूक्ष्म कण मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। यह हार्मोनल असंतुलन से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कार्यक्रम में एमबीबीएस और अन्य संकायों के छात्रों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पोस्टर्स ने इस बार न केवल सजावट का काम किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पैरामेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर संदेश दिया कि प्रकृति बचाओ, भविष्य बचाओ।
स्वच्छता अभियान में छात्रों ने सफाई की पहल की और समझाया कि प्लास्टिक कैसे उनके जीवन पर प्रभाव डाल रही है। कार्यक्रम के बाद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरूण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल बंथरा के डीन एवं प्राचार्य कर्नल डॉ. आरएन शुक्ला, मुख्य वक्ता डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर प्लास्टिक पर निर्भरता कम करनी होगी। यही पहल भविष्य सुरक्षित बनाएगी। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ललित चौहान, कम्युनिटी मेडीसीन विभाग के डॉ. विवेक अधीश, डॉ. इंतिखाब आलम, डॉ. अभिनव अग्रवाल, डॉ. अपराजिता मिश्रा एवं डॉ. आदित्य प्रकाश, पीजी जेआर डॉ. चरनदीप सिंह दुआ, डॉ. अनम खान, डॉ. अर्सलान खान, डॉ. दानिश यूसुफ खान आदि मौजूद रहे।
प्लास्टिक को निषेध करने का लिया प्रण
वरुण अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधारोपित कर प्रदूषण को मुक्त कर पर्यावरण को बेहतर बनाने का कार्य किया। इस मौके पर फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाते हुए चार्ट पर चित्र बनाकर प्रस्तुत किया और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्लास्टिक को निषेध करने का प्रण लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रदीप सिंह, मोहम्मद जुनेद, राजेंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह, प्रयोगशाला अध्यापक अभिषेक सिंह, सुधाकर चौहान, गौरव आदि मौजूद रहे। इन सभी ने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर : वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर मारने वाले दो गिरफ्तार
