बदायूं : कछुआ की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मूसाझाग पुलिस ने पकड़ा आरोपी

विजय नगला, अमृत विचार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक से आ रहे तीन युवकों को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो युवक भाग गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से दो बड़े कछुआ बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मूसाझाग थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, सिपाही देवेंद्र कुमार व अंकित तोमर शुक्रवार को गांव सराय पिपरिया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने तीन बाइक सवारों के बोरी में कुछ संदिग्ध चीज ले जाने की जानकारी दी। पुलिस को बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठे दो युवक कूदकर भाग गए। एक बाइक सवार को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम जिला मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के भोलानाथ निवासी सुमित पुत्र धर्मवीर बताया। उनके पास से उसके पास बोरी में बड़े आकार के दो कछुआ बरामद हुए। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले गए और उनके साथियों के बारे में पूछा। कहा कि वह उनके साथ बाइक पर चंदौसी के सिगरी गेट पर गली नंबर तीन निवासी विनेश पुत्र बोली और काशी पुत्र सिकंदर बताया। उसने कहा कि वह लोग कछुओं की तस्करी करते हैं। उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : हत्या में फंसाने का डर दिखाकर ऐंठे 12 लाख रुपये

संबंधित समाचार