राष्ट्रपति ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध लागू, इन देशों के लोगों की अब अमेरिका में नो एंट्री  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा पर लगाए गए नए प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बुधवार को हस्ताक्षरित नए आदेश में सात अतिरिक्त देशों के उन लोगों पर भी नई यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं, जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध वीजा नहीं है।

नया प्रतिबंध पहले से जारी किए गए वीजा को रद्द नहीं करता है। जिन देशों पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। नए वीजा प्रतिबंध बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेज़ुएला के नागरिकों पर लागू होंगे। 

ये भी पढ़े : गाजा में Humanitarian aid ले जा रहे जहाज को IDF ने रोका, 'हिरासत' में ग्रेटा थनबर्ग समेत 12 एक्टिविस्ट

 

संबंधित समाचार