अमरोहा : सीबीआई ने कर अधीक्षक व वकील को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अमरोहा, अमृत विचार। सीबीआई टीम ने अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में जीएसटी कार्यालय पर छापा मारकर जीएसटी अधिकारी और एक वकील को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा लिया। दोनों कारोबारी से रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई की टीम दोनों को अपने साथ ले गई। कर खत्म करने की एवज में कारोबारी से 4 लाख रुपये की मांग की गई थी। एक लाख रुपये लेते दोनों पकड़े गए।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित जीएसटी कार्यालय का है। दरअसल गजरौला निवासी एक कारोबारी की कंपनी पर कुछ जीएसटी कर बकाया चल रहा था। उन्हें बकाया कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। कर निपटाने के लिए अधिकारी द्वारा कारोबारी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर कारोबारी की एक अधिवक्ता अमित खंडेलवाल के जरिए बातचीत चल रही थी। आरोप है कि कर अधीक्षक निशान सिंह ने मामला निपटाने के बदले में चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद परेशान होकर कारोबारी ने इसकी शिकायत सीबीआई की गाजियाबाद टीम से की थी। सोमवार को ही सीबीआई ने मामले में शिकायत रजिस्टर्ड कर दोपहर बाद जाल बिछा दिया। कारोबारी पैसे लेकर कार्यालय पहुंच गया। सीबीआई की टीम भी साथ में थी। टीम में शामिल सीबीआई अधिकारियों ने कारोबारी को कार्यालय के भीतर भेज दिया। कारोबारी ने जैसे ही एक लाख रुपये की रिश्वत दी तो उसी वक्त कार्यालय में पहुंची टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। करीब एक घंटे तक टीम ने कार्यालय की तलाशी ली। बाद में टीम कर अधीक्षक निशान सिंह व अधिवक्ता अमित खंडेलवाल को साथ लेकर चली गयी।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : भाकियू भानू ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म