प्रतापगढ़: पूर्व सांसद रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह का निधन, कालाकांकर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। पूर्व विदेश मंत्री स्व.राजा दिनेश सिंह की पुत्री,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और तीन बार प्रतापगढ़ की सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा महारावत जय सिंह सिसोदिया का कालाकांकर में सोमवार की देर रात निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष की आयु के थे। इन दिनों वह कालाकांकर में ही थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

राजस्थान के प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा जय सिंह सिसोदिया के निधन पर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। राजकुमारी रत्ना सिंह दिल्ली में थीं। जानकारी मिलने पर वह दिल्ली से यहां पहुंची। महाराजा जयसिंह के शव का अंतिम संस्कार कालाकांकर में ही मंगलवार को गंगा तट पर किया गया। पार्थिव शरीर को बेटे भुवन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी।

महाराजा जय सिंह के पिता एच.एच. महारावत अंबिका प्रसाद सिंह का 2017 में निधन हो चुका है और मां मुकुंदा कुमारी को ब्रिटिश नागरिकता हासिल थी। बीमारी के कारण गत कुछ वर्षों से वह कालाकांकर में ही रह रहे थे। अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश सिंह,शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अशोक मिश्र, पवन गौतम, कालाकांकर ग्राम प्रधान कुंवर मनीष सिंह, डॉ.घनश्याम यादव, सुनील सिंह, रमेश सिंह, लाल साहब, गप्पू तिवारी, जगदीश शर्मा, भास्कर शुक्ला, बीनू सिंह, बुलाकी, प्रमोद पांडेय आदि ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद, सांसद डॉ. एसपी पटेल व मोना ने जताया दुःख

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व रामपुरखास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा जय सिंह विनम्रता, शालीनता के प्रतीक थे। उनका स्नेहिल आत्मीय व्यवहार सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

यह बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी किया। वहीं प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र आदि ने राजा जय सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष