गोरखपुर भाजपा नगर अध्यक्ष का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
9.png)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा “ गोरखपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1932704637116686582
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोक संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ” गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही देवेश श्रीवास्तव गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। इसके पहले भी उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया था। देवेश श्रीवास्तव के पिता उमेश श्रीवास्तव भी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।