भीषण गर्मी की चपेट में यूपी, IMD ने दी राहत भरी खबर,14 जून से बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उप्र. में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं, 12-13 जून से राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

दरअसल, केरल में समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। इस बार उप्र. में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : बिना फायर सेफ्टी यंत्रों के दौड़ रही परिवहन निगम की कई बसें, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे यात्री

संबंधित समाचार