बरेली: शिक्षकों की काउंसिलिंग में महिला अभ्यर्थी मिली कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोर्ट के आदेश के बाद इन दिनों 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष करीब 37,723 शिक्षकों की भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए गुरुवार को दूसरे दिन फरीदपुर स्थित डायट में महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। इसमें उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक महिला अभ्यर्थी कोरोना …

बरेली,अमृत विचार। कोर्ट के आदेश के बाद इन दिनों 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष करीब 37,723 शिक्षकों की भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए गुरुवार को दूसरे दिन फरीदपुर स्थित डायट में महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। इसमें उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक महिला अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला अभ्यर्थी को दूर ले जाकर बैठा दिया। उसकी काउंसिलिंग अन्य अभ्यर्थियों से अलग कराई गई।

कोरोना संक्रमण काल के बीच डायट में काउंसिलिंग से पहले कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने के आदेश जारी हुए थे। इसी के तहत सभी अभ्यर्थियों में कोरोना संक्रमण की रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से जांच की जा रही थी। जांच के लिए जब औरेया की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला पहुंची तो वह संक्रमित मिली। उसके संक्रमित मिलते ही पूरे डायट में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे अन्य अभ्यर्थियों से तत्काल अलग कर दिया। काउंसिलिंग के लिए बैठे अधिकारियों ने भी उसकी काउंसिलिंग अन्य अभ्यर्थियों से अलग कराई। हालांकि, काउंसिलिंग के बाद उसे आइसोलेट अकर दिया गया। उस महिला के संक्रमित मिलते ही सभी अभ्यर्थियों में दहशत का माहौल बन गया। संक्रमित महिला के साथ खड़े लोग भी खुद के लिए असुरक्षित महसूस करने लगे।

संबंधित समाचार