Sunjay Kapur Death : करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर का लंदन में निधन, 53 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। मोटर वाहन घटक विनिर्माण कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का बृहस्पतिवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति कपूर को गोल्फ खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘बेहद दुख के साथ, हम अपने चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर के 12 जून 2025 को ब्रिटेन के इंग्लैंड में निधन होने की सूचना देते हैं।’ 

इसमें कहा गया, कपूर एक दूरदर्शी नेता एवं दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया। सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था। यह एक अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है।

गुड़गांव स्थित कंपनी भारत, अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में विनिर्माण व ‘असेंबली’ सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और इंजीनियरिंग क्षमता केंद्रों के साथ एक वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। कंपनी तेजी से बढ़ते वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार की अग्रणी आपूर्तिकर्ता भी है। 

ये भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक, घटना को लेकर बोले अक्षय कुमार-स्तब्ध और अवाक, रितेश देशमुख और परिणीति ने जताया घटना पर दुख

संबंधित समाचार