मौसम की आंख मिचोली के बीच भीषण गर्मी जारी, इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में मॉनसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है, लेकिन इससे पहले इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से लेकर रात तक लोगों को तेज गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। लू और तपिश से लोग हाल बेहाल हैं। हर दिन तापमान नया रिकॉर्ड बना रहा है।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिन काफी कठिन हो सकते हैं। यहां तेज गर्मी और लू चलने की पूरी संभावना है। तापमान और बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 15 जून तक मॉनसून यूपी में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल मॉनसून बंगाल और महाराष्ट्र में है, लेकिन जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिन जिलों में लू की चेतावनी दी है, उनमें जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, औरैया, झांसी, मथुरा, ललितपुर और अलीगढ़ जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़े : किसानों का संबल बनाएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरुआत

संबंधित समाचार