Bareilly: बूंदाबांदी हुई तो गर्मी से मिली कुछ राहत...मगर धूप निकली तो फिर बहा पसीना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को सुबह बूंदाबांदी, बादल छाए रहने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और फिर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हवा चली तो गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि बाद में तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 56 प्रतिशत और शाम को 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

संबंधित समाचार