संभल : आधा घंटे की झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान बने थे। शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाने शुरू हो गई। सुबह 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो आधे घंटे तक जारी बनी। बारिश होने से जनमानस ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है।

उमस भरी गर्मी से जनजीवन व्यस्त बना हुआ था। जिससे लोगों ने 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। गर्मी से राहत को लोग ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे थे। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी व कूलर का सहारा ले रहे थे। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनने लगी। सुबह 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई और आधे घंटे तक बारिश होती रही। बारिश होने से जनमानस को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के बाद भी दिन भर मौसम सुहाना रहा।

ये भी पढ़ें - संभल: सिरसी में ग्राम समाज की जमीन पर बनीं 12 दुकानें कीं जमींदोज

संबंधित समाचार