बिजनौर : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, एक की हालत गंभीर
बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया। यह मामला थाना धामपुर …
बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया। यह मामला थाना धामपुर के नगीना चौक नहटौर रोड का है।
संजीव कुमार अपनी पत्नी भूरी व मासूम बेटे नकुल के साथ अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नहटौर से धामपुर आ रहे थे। धामपुर नहटौर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से संजीव कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर घायल संजीव कुमार को पुलिस ने एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर इस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
