Delhi आ रहे Air India के विमान में आई तकनीकी खराबी, बीच रास्ते में ही वापस लौटी Flight
मुंबई। हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एक विमान में पायलट को तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद उसे सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर लौटाया गया। जानकारी के अनुसार हॉन्गकॉन्ग से फ्लाइट संख्या AI315 ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को सिस्टम में कुछ खराबी लगी। जिसके चलते विमान को बीच हवा से ही वापस लौटना पड़ा।
हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि Hong Kong से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे तुरंत वापस लौटना पड़ा था।
वहीं, उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था। लेकिन पायलेट द्वारा तकनीकी खामिया पाए जाने के कारण फ्लाइट को वापस ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी सभी यात्री सुरक्षित हैं, तकनीकी टीमें विमान का निरीक्षण कर रही हैं।
ये भी पढ़े : हैदराबाद की उड़ान में बम की धमकी, हवा में ही यूटर्न लेकर फ्रेंकफर्ट लौटा विमान
