फिर आई एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे यात्रियों को कोलकाता में उतारा 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कोलकाता। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।

अधिकारियों के अनुसार, उड़ान संख्या एआई180 हवाई अड्डे पर सोमवार रात पौने एक बजे पहुंची लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जब अंततः यह महसूस किया गया कि तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक नहीं किया जा सकता तो संबंधित अधिकारियों से विशेष अनुमति ली गई और फिर विमान में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया।’’

सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है। एअर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि सभी 212 यात्रियों को नाश्ता दिया गया और उनकी पसंद के अनुसार कुछ को होटलों में स्थानांतरित कर दिया गया जबकि अन्य को मुंबई जाने वाली वैकल्पिक उड़ानों में स्थान दिया गया।

यह भी पढ़ेः ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अलर्ट, बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

संबंधित समाचार