Bareilly: सावधान !  चार दिन का येलो अलर्ट...इस दिन भारी बारिश का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने बुधवार से जिले में मानसून सक्रिय होने का अनुमान जताते हुए चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 19 जून को भारी वर्षा हो सकती है। वहीं सोमवार को भारी बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा, हालांकि रात का तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।

मंगलवार को दिन की शुरुआत बादल छाए रहने से हुई लेकिन 11 बजे के बाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 70 प्रतिशत और शाम को 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इससे अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: कागज से मिला छुटकारा...अब एक जुलाई से मिलेगी स्मार्ट आरसी

संबंधित समाचार