मिर्जापुर: टिपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया मनिगढ़ा मार्ग स्थित बैधा मोड़ पर पिपरा बाजार की तरफ बाइक से जा रहे सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मध्यप्रदेश की ओर से बालू लादकर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित टिपर ने बाइक में जोरदार …

हलिया, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया मनिगढ़ा मार्ग स्थित बैधा मोड़ पर पिपरा बाजार की तरफ बाइक से जा रहे सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मध्यप्रदेश की ओर से बालू लादकर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित टिपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टिपर की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टिपर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान बैधा गा़व निवासी धर्मेंद्र 20 व इंद्रजीत 18 वर्ष के रूप में हुई है।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टिपर को कब्जे में लेकर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई मोती सिंह यादव, रामज्ञान सिंह यादव ने बालू लदे टिपर को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार