किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम को टिप्पणी करना पड़ा भारी, भारत ने लिया ये एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य नेताओं की टिप्पणी को लेकर कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया है। मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणी हमारे आंतरिक मामलों में ‘बर्दाश्त नहीं करने लायक हस्तक्षेप’ है। अगर …

नई दिल्ली। भारत ने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य नेताओं की टिप्पणी को लेकर कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया है। मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणी हमारे आंतरिक मामलों में ‘बर्दाश्त नहीं करने लायक हस्तक्षेप’ है। अगर यह जारी रहा तो इससे द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर रूप से क्षति’ पहुंचेगी।

विदेश मंत्रालय ने किसान प्रदर्शन पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणी पर कहा कि किसानों के मुद्दे पर कनाडा के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी की वजह से कनाडा में हमारे मिशन के सामने भीड़ जमा होने को बढ़ावा मिला, जिससे सुरक्षा का मुद्दा खड़ा होता है।

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनका देश शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकार का हमेशा बचाव करेगा। उन्होंने नये कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई। इस मुद्दे पर अपने विचार रखने वाले भारत के बाहर विश्व के वह पहले नेता हैं।

उन्होंने कहा था कि आपको याद दिला दूं, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा। हम बातचीत में विश्वास करते हैं। हमने भारतीय अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखी हैं। हालांकि कनाडा के पीएम के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तब जवाब देते हुए इस तरह की टिप्पणी को गैर जरूरी करार दिया था।

संबंधित समाचार