दिल्ली क्लासरूम निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला : पूछताछ के लिए ACB के समक्ष पेश हुए मनीष सिसोदिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया यहां सरकारी स्कूलों में  क्लासरूमों के निर्माण से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप नेताओं सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तलब किया था। 

जैन 6 जून को एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद समन जारी किये गये। 

संबंधित समाचार