UP: खोदाई में मिली प्राचीन मूर्ति, बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों कर रहे दावा, अब पुरातत्व विभाग करेगा फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

फिरोजाबाद, अमृत विचारः यूपी के शिकोहाबाद रोड पर रिजोर कस्बे में चल रही एक खोदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई है। इस मूर्ति को लेकर बौद्ध समुदाय इसे भगवान बुद्ध की प्रतिमा मान रहा है, जबकि जैन समुदाय का दावा है कि यह भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति है। प्रशासन ने इस प्राचीन मूर्ति की जांच के लिए आगरा के पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया है।

रिजोर कस्बा, जो मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर है, में पानी की आपूर्ति के लिए एक ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। इसके लिए कस्बे के पास स्थित एक पुराने, जीर्ण-शीर्ण किले के आसपास खोदाई का कार्य हो रहा था। शुक्रवार को खोदाई के दौरान मजदूरों को यह प्राचीन मूर्ति मिली। खबर फैलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।

बौद्ध अनुयायी इस मूर्ति को भगवान बुद्ध की बताकर अपने दावे को मजबूत कर रहे हैं। वहीं, रिजोर और आसपास के फफोतू गांव में रहने वाले जैन समुदाय के लोग, जहां एक प्राचीन जैन मंदिर भी मौजूद है, इसे भगवान महावीर की प्रतिमा बता रहे हैं। 

मूर्ति मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवाया और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। प्रशासन ने इसकी प्रामाणिकता और ऐतिहासिक महत्व जानने के लिए आगरा के पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया है।

सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मूर्ति मिलने की खबर मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इसे सुरक्षित रखा गया है। पुरातत्व विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद ही मूर्ति के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

यह भी पढ़ेः अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक्शन में DGCA, Air India के 3 अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार