बदायूं : चारपाई पर सोए किसान पर गिरा पंखा, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शनिवार दोपहर खेत से लौटकर आने के बाद चारपाई पर सोए थे किसान टीकाराम

बदायूं, अमृत विचार। खेत से लौटकर आराम करने के लिए चारपाई पर लेटे किसान के ऊपर फर्राटा पंखा गिर गया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरापुर निवासी टीकाराम (45) पुत्र भगवंत सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार को वह खेत पर फसल देखने और पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। दोपहर में वापस लौटे तो ज्यादा गर्मी लग रही थी। वह फर्राटा पंखे के बाद चारपाई पर लेट गए। इसी दौरान फर्राटा पंखा उनपर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां किसान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: इस किसान ने जिले में पहली बार उगा डाला हाइब्रिड बैंगन

संबंधित समाचार