बाराबंकी: विधायक ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्वेटर और जूते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर (बाराबंकी)। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिडसावां में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्वेटर और जूते वितरित किए। इस मौके पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अब अपने को कमजोर न …

बड्डूपुर (बाराबंकी)। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिडसावां में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्वेटर और जूते वितरित किए।

इस मौके पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अब अपने को कमजोर न समझें। उनके लिए सरकार ने भोजन, निःशुल्क कॉपी-किताबें, स्कूल यूनिफार्म और ठंड से बचने के लिए स्वेटर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अभिभावकों को चाहिए कि वे भी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने पर ध्यान दें।

इससे पहले विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त अध्यापकों का स्वागत किया गया। भारत-जापान एक्सचेंज प्रोग्राम 2020 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुनीपुर बरतरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मोहम्मद आसिफ का चयन होने पर विधायक ने उन्हें अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परवर भारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुर्सी की बालिकाओं ने बहुत ही रोचक प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार, संदीप वर्मा,‌अनीता सिंह, सतेंद्र भास्कर, हरिप्रकाश शुक्ला, रंजीत सिंह, अनामिका भार्गव, अनुप कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार