Mahoba murder : रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

श्रीनगर थाना क्षेत्र के मवई गांव का मामला, दो गुटों में झगड़े के दौरान हुई फायरिंग 

महोबा, अमृत विचार। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मवई गांव में दो गुटों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, बाद में एक पक्ष ने गोली चला दी। जिससे दूसरे पक्ष के शैलेंद्र सिंह के सीने में गोली लगी, परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। देर रात उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मवई गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह की गांव के ही शैलेंद्र सिंह से चुनाव को लेकर रंजिश है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे शैलेंद्र गांव की दुकान पर गुटखा लेने गया था, तभी शैलेंद्र सिंह और पुष्पराज सिंह के बीच विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों आमने-सामने आ गए और मारपीठ होने लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे शैलेंद्र सिंह के सीने में गोली लगी। गोली लगते ही शैलेंद्र सिंह जमीन पर गिर गया। जबकि दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए।  शैलेंद्र सिंह को गोली लगने के बाद ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। यहां पर उसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। शैलेंद्र सिंह की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल हो गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

मामले में श्रीनगर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा का कहना है कि मृतक के अस्पताल में दिए गए बयान के आधार पर पहले जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब युवक की मौत के बाद हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : खड़े ट्रक में घुसी ईको कार, एक की मौत छह घायल, गोरखपुर से राजस्थान रहे थे कार सवार

संबंधित समाचार