लखनऊ: करीब 30 मिटन तक जाम में फंसे रहे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ठाकुरगंज, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है। रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पुराने लखनऊ के जाम में फंस गए, जिसने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी। हालांकि, समस्या केवल आम जनता के लिए ही नहीं, बल्कि वीआईपी लोगों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के जाम में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी अमृत विचार नहीं करता है। दिनेश शर्मा पुराने लखनऊ के कुड़िया घाट इलाके में जाम में फंस गए। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की आलोचना होने लगी। यह मामला दर्शाता है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कितनी खराब हो गई है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार और ठेले वाले सड़कों पर अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।  इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जाम में फंसे रहने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। वह करीब 30 मिनट तक जाम में फंसे रहे। आनन-फानन मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और पुलिस बल ने सड़क को जाममुक्त किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रास्ता मिला।

संबंधित समाचार