कमाई के लिए जुगाड़ : शहर में E Rickshaw के बाद मॉडीफाई E auto की भरमार, अलग से सीट जुड़वाकर यात्रियों की जान से खिलवाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी: अमृत विचार। ई रिक्शा के बाद अब ई आटो चालक भी ज्यादा कमाई के लिए हर तरह के जुगाड़ अपना रहे हैं। शहर में चल रहे ई रिक्शा, ई ऑटो व अन्य सवारी गाड़ियां तो क्षमता से ज्यादा सवारी ढो ही रही हैं, साथ ही हाईवे पर इनके चालकों ने अधिकाधिक सवारियां भरने के लिए जुगाड़ करते अलग से सीटें लगवा रखी हैं। सोमवार को अभियान में ऐसे 9 ई ऑटो का चालान हुआ। वहीं फर्जी मोटर ट्रेनिंग स्कूल से जुड़ा वाहन पकड़ कर सीज किया गया है। 

पहले शहर ई रिक्शा की भरमार से कराह रहा था, परिवहन विभाग के अभियान के बाद इनकी संख्या में कमी आई तो अनुमति पर शहर में चल रहे ऑटो रिक्शा चालकों ने ज्यादा कमाई के लिए नया जुगाड़ तलाश लिया। किया यह कि बड़ी कंपनियों के बनाए गए ई ऑटो में अधिकतम चार से छह सवारी बिठाई जा सकती हैं, लेकिन चालकों ने तिकड़म भिड़ा कर चालक के पीछे नई सीट लगवा डाली, इस तरह चालक के अगल बगल दो व पीछे की जगह में दस से बारह सवारियों को ढोकर कमाई का रास्ता निकाल लिया गया। यही ओवरलोड ऑटो किसी हादसे में निर्दोष की मौत की वजह भी बन सकते हैं। 

सोमवार को यातायात विभाग ने जांच अभियान चलाया तो इसका खुलासा हुआ। लखनऊ रोड पर आलापुर के पास चले अभियान में ऐसे ही नौ ई ऑटो पकड़े गए, इनके चालकों ने जमकर सवारियां भर रखी थीं। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने इन सभी वाहनों का चालान कर दिया। इसी बीच रोड पर चलता फिरता मोटर ट्रेनिंग स्कूल पकड़ा गया। यह स्कूल एक कार पर चलाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि इस स्कूल का कहीं भी पंजीकरण नही है। इस वाहन को भी यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने सीज कर दिया। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने बताया मॉडीफाई ई ऑटो व अन्य वाहनों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : बाराबंकी : महिला पर शादी का दबाव, दूभर किया जीना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म