उन्नाव: पद्मश्री बाबू भगवती चरण वर्मा की मूर्ति का अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सफीपुर/उन्नाव, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पद्मश्री प्राप्त साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब मैंने इनके उपन्यासों को पढ़ा था तब मुझको यह नहीं पता था कि मैं महान साहित्यकार की जन्म स्थली के भी दर्शन कर सकूंगा। इस दौरान …

सफीपुर/उन्नाव, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पद्मश्री प्राप्त साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब मैंने इनके उपन्यासों को पढ़ा था तब मुझको यह नहीं पता था कि मैं महान साहित्यकार की जन्म स्थली के भी दर्शन कर सकूंगा। इस दौरान राज्यमंत्री, भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही कस्बावासी मौजूद रहे।

शुक्रवार को दोपहर के समय लोकापर्ण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सुनील बंसल ने कहा कि महान साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की मूर्ति का अनावरण कर अपने आप को गौरंवतित महसूस कर रहा हूं। वहीं प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि यह मेरा गृह नगर है और यहीं के महान साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की स्मृति में बने पार्क का सौंदर्यीकरण करवाना मेरे लिये सौभाग्य की बात है।

इस दौरान राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा पिछले 40 वर्षों के शासनकाल में किसी भी सरकार ने देश के महान साहित्यकार की स्मृति में स्थापित पार्क की बदहाली को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया लेकिन मैंने अपनी निधि से नगर की नई पीढ़ी में बाबू भगवती चरण वर्मा को जीवंत करने के लिए इस पार्क का जीर्णोद्धार व उनकी मूर्ति की स्थापना का प्रयास किया है। ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ियां हमारे उन्नाव जनपद के गौरवान्वित इतिहास से अवगत होती रहें। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने नगर पंचायत के इतिहास से मुख्य अतिथि को परिचित कराते हुए 147 वर्ष पुरानी नगर पंचायत के निवासियों के लिए भी गौरव का क्षण बताया।

लोकार्पण समारोह में राज्यमंत्री द्वारा संगठन मंत्री को चांदी का मुकुट, अंग वस्त्र तथा बाबू भगवती चरण वर्मा की स्मृति से जुड़ीं यादों का एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में पहुंचे सुनील बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही अर्चना परिषद के सुरेंद्र नाथ पांडे, दिवाकर द्विवेदी, प्रकाश चंद्र गुप्ता समेत सभी पदाधिकारियों का सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायकों में पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, ब्रजेश रावत व श्रीकांत कटियार समेत कई चेयरमैन व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार