Birthday Special : गोविंदा के साथ केमस्ट्री ने दिलाई करिश्मा को अलग पहचान, 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस है लोलो

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अपने फिल्मी समय में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रूख किया और करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री काम करके दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

news post  (13)

वर्ष 2003 में उधोगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन के जोर देने पर करिश्मा कपूर ने फिल्म ‘मेरे जीवन साथी‘ के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी की। 

news post  (14)

फिल्म में अपने एंटी किरदार से करिश्मा कपूर ने दर्शको को रोमांचित कर दिया।

news post  (15)

करिश्मा कपूर के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता गोविन्दा के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुकाबला‘ में एक साथ पसंद की गई।

news post  (17)

बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारो ने अपनी फिल्मों में रिपीट किया। इन फिल्मों में राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी, शिकारी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

news post  (18)

करिश्मा कपूर को उनके सिने करियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए सर्वप्रथम उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार, वर्ष 2000 में फिल्म ‘फिजा‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

news post  (19)

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में दूबारा वापसी की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म सफल नहीं रही। करिश्मा कपूर ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे सिने करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर को दी जन्मदिन की बधाई  

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की। 

https://www.instagram.com/p/DLT-Uf2xJ-R/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=eTZ0ZzNsaXFpNzBk

इस फोटो में करिश्मा कपूर और करीना के पति सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। करीना ने इस फोटो को अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर बताया और लिखा, यह तस्वीर मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है।

news post  (32)

करीना ने लिखा, हमारे लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा रहा है, लेकिन लोग कहते हैं, मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता। हम बहनें मजबूती से टिकी हैं। दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी लड़की के लिए.।मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त... जन्मदिन मुबारक हो मेरी लोलो

 

ये भी पढ़े : अक्षय खन्ना की Operation Vajra Shakti का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

 

संबंधित समाचार