मेक्सिको: गुआनाजुआतो के इरापुआतो में जश्न के दौरान हमला, गोलीबारी में 12 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में एक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना बुधवार को हुई जब लोग सड़कों पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जश्न मना रहे थे। 

ऑनलाइन प्रसारित हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज करवांतेज ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों की संख्या 12 हो गई है जबकि लगभग 20 अन्य लोग घायल हैं। राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि जांच जारी है।  

राष्ट्रपति शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है। इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इरापुआतो की स्थानीय सरकार ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि सुरक्षा बल जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

संबंधित समाचार