बदायूं: दिन भर उमड़े मगर नहीं बरसे काले मेघा...उमस ने किया परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कभी बारिश कभी धूप वाला मौसम बना हुआ है। बुधवार को दिन भर आसमान में बादल बनते बिगड़ते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों वाली धूप खिलने से उमस उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों का बुरा हाल रहा। उमस भरी गर्मी में एसी कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शाम को पांच बजे अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। 

लोगों को लगा कि अब तेज बारिश होगी। बारिश हुई भी, लेकिन पांच मिनट बाद बंद हो गई। तेज हवाएं बादलों को अपने संग उड़ा ले गईं। इससे उमस उत्पन्न हो गई। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस समय मौसम में आर्द्रता 70 प्रतिशत होने से उमस बनी हुई है। अब ऐसा ही मौसम रहने वाला है। कृषि अधिकारियों ने गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।

संबंधित समाचार