बरेली: जिले में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, 3936 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से 13 लोग एंटीजन और ट्रूनॉट व 8 लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले हैं।
इस स्थानों पर मिले संक्रमित
भुता, रामपुर गार्डन, कटरा चांद खां, लाल फाटक, कांधरपुर, भीमलोर, साहुकारा, बिहारीपुर, रामपुर रोड, किधुना, सैलानी, आलमगिरीगंज, जनकपुरी, खुशबू इंन्क्लेव, ग्रीन पार्क, सीबीगंज, इफ्को, शिव शक्ति नगर, बांस मंडी, हरुनगला, फतेहगंज पश्चिमी आदि इलाकों में संक्रमित निकले हैं।
