सुलतानपुर: MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर आईसीयू में भर्ती, बेटी सीमा यादव पहुंचकर लिया हालचाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 98 वर्षीय ससुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मादीन यादव गंभीर अवस्था में सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं, जिन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीमा यादव आज सुलतानपुर आईसीयू पहुंची। जहां उन्होंने अपने पिता का हाल-चाल जाना और स्थिति संतोषजनक होने पर वापस लौट गई। 

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर मोहल्ले में ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। विवेकानंद यादव विद्याभारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। 

यादव बीते 2018 में पैतृक गांव अम्बेडकरनगर जिले के कोर्ट डहवा विधानसभा कटहरी एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे, अचानक कुछ तबीयत बिगड़ी तो पुत्र विवेकानंद यादव उन्हें अपने सुल्तानपुर निवास पर रोक लिया। 

बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉ. पवन कुमार सिंह के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। 

भारती के दौरान डॉ. अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल अब पहले से राहत है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है। 

पिता की खराब तबीयत की जानकारी होने पर डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पिता का हालचाल पूछा । करीब एक घंटे पिता के साथ रुकने के बाद आज दोपहर लखनऊ वाया मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।  

संबंधित समाचार