IPS Parag Jain: आईपीएस पराग जैन को बने रॉ प्रमुख, रवि सिन्हा का लेंगे स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पंजाब कैडर के 1989 बैच के अधिकारी जैन को केबिनेट सचिवालय के अंतर्गत आने वाले रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने के दिन से दो वर्ष या अगले आदेश तक होगा। 

कौन हैं पराग जैन?

पराग जैन चंडिगढ़ के एसएसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने संघर्षग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे चंडीगढ़ के एसएसपी और लुधियाना के डीआईजी भी रह चुके हैं। पराग जैन लंबे समय से रॉ के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक अहम भूमिका भी निभाई थी।

संबंधित समाचार