बदायूं : फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर गंभीर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बदांयू : फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने अपने सहयोगी की पत्नी के साथ अश्लील वीडियो चैट की। उसका वीडियो बनाया और सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। आरोप है कि वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का है। यह रहने वाला एक युवक बाइक की फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। वहीं बिसौली कस्बा निवासी संजीव यादव उसी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पद कार्यरत है। मैनेजर का रिकवरी एजेंट के घर पर आना जाना था। आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मैनेजर रिकवरी एजेंट की अनुपस्थिति में उसके घर पहुंचा था। उस दौरान एजेंट की पत्नी बाथरू में नहा रही थी।

संजीव यादव ने उस दौरान महिला का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। 26 जून की रात मैनेजर उसके घर आया। उस दौरान घर पर सिर्फ महिला थी। मैनेजर ने महिला को बदनीत से दबोच लिा। महिला चिल्लाई तो मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मौके से चला गया। एजेंट घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने आपबीती बताई। एजेंट ने पुलिस को वीडियो दिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो कबका है, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-नहर विभाग की लापरवाही से किसानों की खेती जलमग्न : मिर्च और पिपरमेंट की फसल बर्बाद

संबंधित समाचार