बदायूं: मौसम का बदला रुख, आसमान में छाए काले बादल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। मौसम का रुख एक बार फिर से बदला है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बदले मौसम के रुख से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वातावरण में ठंडा होने से बाजारों में भी चहल पहल रही।

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह से खिलने वाली धूप के बाद उमस हो जा रही थी। जिसकी वजह से लोगों का पसीना निकल जा रहा था। रविवार को मौसम में अचानक से बदलाव देखा गया। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए है। लेकिन बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। दिन में कई बार ऐसा अवसर आया कि अब झमाझम बारिश होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

बादल बिन बरसे ही रहे गए। आसमान में छाए घने काले बादल और 20 से 25 किलोमीटर रफ्तार से चल रही हवाओं से वातावरण में ठंडक छाई हुई है। जिसकी वजह से तापमान में भी कमी आई है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले रुख से वातावरण ठंडा होने से बाजारों में भी चहल पहल रही। लोगों ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। आसमान में छाए काले बादलों को लेकर कृषि विभाग ने मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि एक जुलाई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार