बुलंदशहर में 10 साल छोटे प्रेमी संग महिला ने दी जान, दोनों में हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेमी युगल ने अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के जानकारी होते  ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना इलाके के गांव उटरावली में प्रेम प्रसंग के चलते गीता (32) और करण (22) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन और ग्रामीणों को देर रात दोनों के खुदकुशी करने की जानकारी हुई।

ग्रामीणों में दबी जुबान में बताया कि करण अपने मामा कृष्णपाल के यहां रहता था। वह गांव के एक बकरी फार्म पर नौकरी करता था। पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। रविवार देर शाम दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों के मुताबिक, दोनों को 16 दिन पहले परिजनों ने एक साथ देखा था। जिसके बाद प्रेमिका का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला को दोबारा प्रेमी से न मिलने की चेतावनी दी गई थी।

1 साल से चल रहा था अफेयर 

मामला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र का है। महिला का नाम रीना (32) और उसका प्रेमी करण (22) था। दोनों के शव सोमवार सुबह परिजनों को मिले। दोनों का घर उटरावली गांव में है। दोनों पड़ोसी थे। रीना की शादी साल 2006 में गंगा प्रसाद से हुई थी। 1 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया, दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। महिला रीना का एक लड़का भी है। उसका पति मजदूरी करता है। रीना अनपढ़ है। वहीं करन 8वीं पास है। वह एक साल से अपनी बुआ के बेटे के फार्म को संभाल रहा था।

संबंधित समाचार