बदायूं: महिला शिक्षक ने पति और पीरजादे पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। महिला टीचर ने पति सहित एक पीरजादे पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। दी है। इधर महिला द्वारा लगाए गए आरोप उसके पति ने निराधार बताए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर

महिला शिक्षिका का कहना है कि उसकी ससुराल में मुस्लिम लोगों का आना जाना है। उसके पति और अन्य ससुरालीजन छोटे सरकार की दरगाह पर बैठने वाले पीर के संपर्क में रहते हैं। आरोप है कि पीरजादा और उसके ससुरालीजन उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। पीरजादा कहता है कि या तो धर्म परिवर्तन करो अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। पुलिस में शिकायत करने वाली महिला शिक्षक की पोस्टिंग शाहजहांपुर जिले में है और वो बीएसए ऑफिस में संबंद्ध है। 

इधर, महिला टीचर के पति का कहना है कि पत्नी ने जनवरी 2024 में दहेज, घरेलू हिंसा का मुकदमा लिखाया है। पिता पर भी झूठे आरोप लगा रही है। वो मेरे घर में काबिज है मैं और मेरे माता-पिता किराए पर रह रहे हैं। मेरे रिश्तेदारों और दोस्तों पर झूठे आरोप लगा रही है। मुझे हिंदू होने पर गर्व है। हम पहले भी हिंदू थे आगे भी हिंदू रहेंगे। पीर मेरे दोस्त हैं इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। यह विवाद कई साल से चल रहा है। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पति ने भी तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई है। पीरजादे पर भी आरोप है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार