मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम कराया

मुरादाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला सोमवार की रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंजरी सराय निवासी सुनील की पत्नी आकांक्षा गुप्ता बीते सोमवार की रात लगभग 11 बजे बेटे के साथ मकान की तीसरी मंजिल की छत पर थी। तभी सुनील ने बेटे को फोन कर बाइक लेकर बुला लिया। छत पर आकांक्षा गुप्ता रह गई। तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गली में आकर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पति भी पहुंच गए। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां से भी महिला को रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे, लेकिन आकांक्षा गुप्ता ने रात लगभग एक बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। मंगलवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर सीओ सुनीता दहिया कोतवाली पुलिस के साथ पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला का शायद पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर राकेश उर्फ कल्ला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म