IND VS ENG 2nd Test: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले करेगी फील्डिंग, जानें क्या है भारत की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बर्मिंघम। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टॉक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद स्टॉक्स ने कहा बादल छाया हुए है, जिससे हमें मदद मिल सकती। इस दौरान इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पिच कैसा व्यवहार करती है वह पहले दिन से पता चल जायेगा। टीम में तीन बदलाव किये हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप टीम में आए हैं। बुमराह यह टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर आकाशदीप को अवसर दिया गया है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत : यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा। 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टॉक्‍स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग और शोएब बशीर। 

यह भी पढ़ेः UP Politics: सरकार के फैसले से नाराज हुआ अपना दल, सीएम योगी को पत्र लिखकर की ये मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म