शाहजहांपुर: तिलहर पुलिस दुष्कर्म की धारा में मुकदमा नहीं कर रही तरमीम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीओ की जांच के बाद तिलहर पुलिस दुष्कर्म की धारा में मुकदमा तरमीम नहीं कर रही है। पीड़िता ने सीओ के सामने बयान दिए थे कि अपहरण करने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित किशोरी का परिवार बरेली और लखनऊ में जाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलेगा। उनका आरोप है कि तिलहर पुलिस मनमानी कर रही है।

तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सात फरवरी को ढाई घाट स्नान करके लिए गयी थी और रिश्तेदारी में रुक गयी थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री और अन्य बच्चें घर पर थे। उसकी पुत्री शाम को किसी काम से गयी थी और रात में घर पर वापस नहीं आई थी। उसे पता चला कि गांव का अनुज, राहुल और पवन उसकी पुत्री को अगवा करके ले गया था। आरोपियों ने उसकी पुत्री को सिंधौली थाना क्षेत्र में छोड़ दिया था। किशोरी का आरोप था कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अगवा करने की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली थी, लेकिन दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ायी थी। 

किशोरी की मां का आरोप था कि आरोपी मुकदमा वापस के लिए दवाब बना रहे थे। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज न करने पर किशोरी के परिवार वालों ने एसपी को पत्र दिया था। सीओ तिलहर ने किशोरी और उसकी मां व पिता के बयान लिए थे। किशोरी ने बयान दिया था कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तिलहर पुलिस दुष्कर्म की धारा में मुकदमा तरमीम नहीं कर रही है। पुलिस टाल मटोल कर रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि मुकदमा तरमीम नहीं हुआ ओर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो लखनऊ में मुख्य मंत्री और पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों से मिलेंगे। उसने मांग की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

संबंधित समाचार